मध्यप्रदेश

आज कैबिनेट बैठक, अमरकंटक में नर्मदा पूजन करेंगे CM

जीतू पटवारी का रायसेन दौरा, नगर निगम के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

भोपाल ( शिखर दर्शन ) // मध्य प्रदेश में आज राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज रहेंगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव कैबिनेट बैठक करेंगे और अमरकंटक में नर्मदा उद्गम स्थल पर पूजा-अर्चना करेंगे। वहीं कांग्रेस भी अलग-अलग मुद्दों को लेकर सक्रिय नजर आएगी।

कैबिनेट बैठक और CM का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री मोहन यादव सुबह 9:45 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे, जहां 10 बजे कैबिनेट बैठक होगी। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।

नारी शक्ति वंदन, 33% आरक्षण के कार्यान्वयन, सोयाबीन खरीदी और सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि जैसे मुद्दों पर फैसले लिए जा सकते हैं।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री भोपाल से जबलपुर और फिर अमरकंटक रवाना होंगे। यहां वे नर्मदा उद्गम स्थल पर पूजा-अर्चना करेंगे और एक विचार गोष्ठी में भी शामिल होंगे।

जीतू पटवारी का रायसेन दौरा

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज रायसेन दौरे पर रहेंगे।

वे दोपहर में भोपाल से रवाना होकर रायसेन पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद शाम तक वापस लौटेंगे।

नगर निगम के खिलाफ कांग्रेस का घेराव

हाल ही में अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान एक युवक द्वारा आत्मदाह की कोशिश के बाद मामला गरमा गया है।

इसी के विरोध में कांग्रेस आज नगर निगम का घेराव करेगी। पार्टी कार्यकर्ता ठेला चालकों के समर्थन में जलजीरा और शिकंजी बांटकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

कांग्रेस ने नगर निगम पर रेहड़ी संचालकों से वसूली के आरोप भी लगाए हैं, जिसको लेकर राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!