रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ अपडेट: CM साय का सुकमा दौरा, जनगणना पर प्रेसवार्ता और 11 समर स्पेशल ट्रेनें

जलियांवाला बाग शहीदों को श्रद्धांजलि आज, यात्रियों को राहत देने रेलवे का बड़ा फैसला

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ में आज कई अहम कार्यक्रम और गतिविधियां होने जा रही हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुकमा दौरे पर रहेंगे, वहीं कांग्रेस जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देगी। इसके अलावा जनगणना 2027 को लेकर प्रेसवार्ता और रेलवे द्वारा समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी चर्चा में है।

CM साय का सुकमा दौरा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को सुकमा दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11:35 बजे रायपुर से रवाना होकर दोपहर 1:05 बजे सुकमा पहुंचेंगे।

सुकमा में वे जिला चिकित्सालय में अटल आरोग्य लैब का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही VR Lab, STEM Lab और नालंदा परिसर भवन का भूमिपूजन करेंगे तथा इमली प्रसंस्करण यूनिट का शुभारंभ भी करेंगे।

इसके बाद मिनी स्टेडियम में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान की शुरुआत करेंगे और विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। शाम को रायपुर लौटकर IIIT नवा रायपुर में आयोजित MY Bharat Budget Quest 2026 के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

जलियांवाला बाग शहीदों को श्रद्धांजलि

कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में आज जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

बैसाखी के दिन हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड को याद करते हुए सैकड़ों शहीदों को नमन किया जाएगा। कार्यक्रम में महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और NSUI के कार्यकर्ता भी शामिल रहेंगे।

जनगणना 2027 पर प्रेसवार्ता

छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के पहले चरण की शुरुआत हो चुकी है। इसके तहत स्व-गणना प्रक्रिया को बढ़ावा दिया जा रहा है।

इसी को लेकर आज दोपहर 12 बजे पुराना सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता आयोजित की जाएगी। इसमें अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ और निदेशक कार्तिकेय गोयल मीडिया को जानकारी देंगे।

यात्रियों के लिए 11 समर स्पेशल ट्रेनें

गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। अप्रैल से जुलाई के बीच 11 समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

रेलवे के अनुसार इन ट्रेनों का संचालन कुल 84 फेरों में होगा, जिससे एक लाख से ज्यादा यात्रियों को कंफर्म सीट मिलने की संभावना है। इससे वेटिंग लिस्ट कम होगी और यात्रियों को राहत मिलेगी।

कुछ प्रमुख ट्रेनें इस प्रकार हैं—

  • हटिया-एलटीटी-हटिया स्पेशल (08609/08610) – 20 अप्रैल से 17 जून
  • तिरुपति-रक्सौल-तिरुपति स्पेशल (07051/07052) – 13 अप्रैल से 28 मई
  • पटना-चर्लपल्ली-पटना स्पेशल (03253/03254/03255) – 8 अप्रैल से 27 मई

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन ट्रेनों के संचालन से यात्रियों की भीड़ का दबाव काफी हद तक कम होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!