बिलासपुर संभाग

LPG संकट पर सख्ती: कोरबा में गैस एजेंसियों को कलेक्टर एवं SP की चेतावनी, गड़बड़ी पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्लैक मार्केटिंग, स्टॉक और सुरक्षा व्यवस्था पर दिए कड़े निर्देश, कंट्रोल रूम नंबर भी जारी

कोरबा (शिखर दर्शन) // जिले में घरेलू रसोई गैस की कमी और शिकायतों को देखते हुए प्रशासन सख्त हो गया है। गैस वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाने और ब्लैक मार्केटिंग पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी की अध्यक्षता में गैस एजेंसियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अधिकारियों ने साफ किया कि उपभोक्ताओं को पारदर्शी और नियमित गैस आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

CCTV और सुरक्षा अनिवार्य

प्रशासन ने सभी गैस एजेंसियों को परिसर में CCTV कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बाहरी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए बाहर की ओर भी कैमरा लगाने और चौकीदार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

स्टॉक और वितरण पर सख्त नियम

  • एजेंसियों को पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने के निर्देश
  • सिलेंडर वितरण “फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व” के आधार पर
  • बुकिंग तिथि के अनुसार ही डिलीवरी
  • 25 दिन से पहले दोबारा सिलेंडर जारी नहीं होगा

OTP से ही होगी डिलीवरी

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि अब घरेलू एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी OTP ऑथेंटिकेशन के जरिए ही की जाएगी। बिना OTP के किसी भी स्थिति में गैस नहीं दी जाएगी।

ब्लैक मार्केटिंग पर जीरो टॉलरेंस

अधिकारियों ने चेतावनी दी कि अवैध भंडारण, कालाबाजारी या अधिक कीमत पर बिक्री की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कंट्रोल रूम नंबर जारी

जिले में खाद्य आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। आम नागरिक 9691901259 नंबर पर संपर्क कर अपनी शिकायत या सुझाव दर्ज करा सकते हैं।

प्रशासन ने सभी एजेंसियों को निर्देश दिया है कि किसी भी आपात स्थिति या स्टॉक की कमी होने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचना दें, ताकि समय रहते स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!