दुर्ग संभाग

दरिंदगी के बाद ड्रामा: आरोपी को मिर्गी के पड़े दौरे, पुलिस ने जूता सुंघाया, अस्पताल में हड़कंप

5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार कर निकाला जुलूस

दुर्ग-भिलाई (शिखर दर्शन) // छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के आरोपी को उतई थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपी ने अपना गुनाह कबूल करते हुए कहा कि “अपराध करना पाप है”।

आरोपी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लाया गया, जहां उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसे मिर्गी जैसे दौरे आने लगे। इसी दौरान एक पुलिसकर्मी ने उसे संभालने के लिए हाथ में चाबी पकड़ा दी और जूता सुंघाया। बताया जा रहा है कि इस दौरान आरोपी के मुंह से खून भी निकलने लगा, जिससे मौके पर मौजूद लोग चौंक गए।

बोरे में मिली मासूम, गांव में मचा हड़कंप

घटना शुक्रवार की है, जब बच्ची अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों और ग्रामीणों ने मिलकर उसकी तलाश शुरू की। काफी देर बाद कुएं के पास एक बोरे में बच्ची मिली, जिसका मुंह तकिया कवर से बंधा हुआ था और वह सहमी हुई हालत में थी।

मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि

बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज की।

CCTV से आरोपी तक पहुंची पुलिस

जांच में सामने आया कि बच्ची चॉकलेट लेने दुकान गई थी। इसी आधार पर पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले और आरोपी की पहचान की। इसके बाद धनेश्वर साहू (40) को हिरासत में लिया गया, जो मजदूरी करता है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने मौके से बोरा, तकिया कवर और घटना के समय पहने गए कपड़े भी जब्त किए हैं।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!