मध्यप्रदेश

MP Morning News: लाडली बहनों को आज सौगात, आष्टा में सीएम का रोड शो, NDA-CDS परीक्षा आज

भोपाल-नीमच में बिजली कटौती, 17 अप्रैल को कांग्रेस की बड़ी बैठक

भोपाल (शिखर दर्शन) // मध्यप्रदेश में आज कई अहम घटनाएं होने जा रही हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव आज लाडली बहना योजना के तहत 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में 1836 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे।

सीएम आज सीहोर जिले के आष्टा में 184 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 11:10 बजे आष्टा में रोड शो होगा और इसके बाद लाडली बहना कार्यक्रम में शामिल होंगे।

17 अप्रैल को कांग्रेस की बड़ी बैठक

मध्यप्रदेश कांग्रेस की 17 अप्रैल को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। इसमें जीतू पटवारी, उमंग सिंघार और हरीश चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। संगठन को मजबूत करने पर चर्चा होगी।

NDA, NA और CDS परीक्षा आज

देशभर में आज NDA, CDS और NA परीक्षा आयोजित की जाएगी। मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में 17 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

  • भोपाल: 12 केंद्र, 5810 परीक्षार्थी
  • इंदौर: 13 केंद्र, 5493 परीक्षार्थी
  • ग्वालियर: 7 केंद्र, 6030 परीक्षार्थी

परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, मेटल डिटेक्टर जांच और फेस ऑथेंटिकेशन लागू रहेगा।

भोपाल में आज बिजली कटौती

राजधानी भोपाल में आज अलग-अलग समय पर कई इलाकों में बिजली गुल रहेगी:

  • सुबह 9 से 2 बजे तक: भेल संगम टॉवर, रजत विहार, वैष्णो परिसर समेत कई इलाके
  • सुबह 10 से 3 बजे तक: आशीर्वाद कॉलोनी, दानिश हिल्स, सागर एन्क्लेव
  • सुबह 10 से 4 बजे तक: निशातपुरा, हलालपुरा, बैरागढ़ रोड सहित अन्य क्षेत्र
  • सुबह 10 से 5 बजे तक: सिग्मा ग्रीन, कोहेफिजा, आईनॉक्स कॉलोनी

नीमच में भी बिजली रहेगी बंद

नीमच के महू रोड क्षेत्र में सुबह 6 से 10 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। मेंटेनेंस कार्य के चलते कई कॉलोनियां प्रभावित होंगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!