नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 18.70 लाख का चिट्टा जब्त

पंजाब से लाकर दुर्ग में खपाया जा रहा था माल, चार आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग ( शिखर दर्शन ) // दुर्ग पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 91.9 ग्राम हीरोइन (चिट्टा) के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 18 लाख 70 हजार रुपए आंकी गई है।
जामुल इलाके में मिल रही थी लगातार सूचना
पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि जामुल क्षेत्र में पंजाब से लाकर हीरोइन बेची जा रही है। मुखबिर से मिली पुख्ता जानकारी के आधार पर पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड इलाके में एक किराए के मकान पर दबिश दी।
घेराबंदी कर रंगे हाथों पकड़े गए आरोपी
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को हीरोइन बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 91.9 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
अमृतसर से लाकर भिलाई में करते थे सप्लाई
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे अमृतसर से हीरोइन लाकर दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में सप्लाई करते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 31 हजार रुपए नगद भी जब्त किए हैं।
आगे की कार्रवाई जारी
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।



