9 साल की मासूम से दुष्कर्म का प्रयास

खेत में अकेली देख युवक की बिगड़ी नीयत, शोर मचाने पर भागा आरोपी
ग्वालियर ( शिखर दर्शन ) // ग्वालियर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 9 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
ताऊ को खाना देने गई थी बच्ची
घटना बिजौली थाना क्षेत्र के सुपावली गांव की है। जानकारी के अनुसार, बच्ची अपने ताऊ को खाना देने खेत गई थी, लेकिन ताऊ पहले ही घर लौट चुके थे। ऐसे में बच्ची खेत में अकेली रह गई।
इसी दौरान गांव में रहने वाले 32 वर्षीय आरोपी रामबीर माथुर की नीयत बिगड़ गई और उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
शोर मचाने पर भागा आरोपी
बताया जा रहा है कि पास में मौजूद एक अन्य बच्ची ने घटना देख ली और शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनते ही आरोपी मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद पीड़ित बच्ची ने परिजनों को पूरी जानकारी दी, जिसके बाद परिजन तुरंत उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने शिकायत मिलते ही आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करत



