स्कूल यूनिफॉर्म में छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, दुर्ग में हड़कंप

दुर्ग (शिखर दर्शन) // जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। वायरल क्लिप में एक स्कूली छात्रा कथित तौर पर सार्वजनिक स्थान पर अनुचित हरकत करते हुए दिखाई दे रही है, जिससे अभिभावकों और स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है।
जानकारी के मुताबिक, यह मामला शहर के मोहन नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में छात्रा स्कूल यूनिफॉर्म में नजर आ रही है और एक युवक के साथ सड़क किनारे बाउंड्रीवाल पर बैठी दिखाई दे रही है। दोनों ने पहचान छुपाने के लिए अपने चेहरे ढके हुए थे, बावजूद इसके किसी राहगीर ने पूरी घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।
स्कूल जाने के नाम पर निकली, संदिग्ध हालात में मिली
स्थानीय लोगों का कहना है कि छात्रा घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन स्कूल पहुंचने के बजाय दूसरे स्थान पर इस तरह की स्थिति में देखी गई। घटना की जानकारी मिलते ही राहगीरों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी।
पुलिस पहुंचने से पहले ही दोनों फरार
बताया जा रहा है कि पुलिस टीम मौके पर पहुंचती, उससे पहले ही दोनों वहां से चले गए। फिलहाल मोहन नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और वीडियो की सत्यता की भी पड़ताल की जा रही है।
सोशल मीडिया पर बहस, अभिभावकों में चिंता
घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। वहीं अभिभावकों का कहना है कि बच्चों में बढ़ती डिजिटल पहुंच और निगरानी की कमी ऐसे मामलों को जन्म दे रही है।



