बिलासपुर संभाग

45 दिन बंद रहेगा तारबाहर अंडरब्रिज , यातायात पर लगेगा ब्रेक !

1 अप्रैल से 15 मई तक रहेगा बंद, सड़क मरम्मत कार्य के चलते लिया गया निर्णय

रेलवे ने जारी किया आदेश, LHS-365 और कुम्हार ओवरब्रिज होंगे वैकल्पिक मार्ग

बिलासपुर ( शिखर दर्शन ) // दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल ने शहर के LHS-366 तारबाहर अंडरब्रिज को अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश जारी किया है। रेलवे द्वारा जारी पत्र के अनुसार यह अंडरब्रिज 01 अप्रैल 2026 (बुधवार) से 15 मई 2026 (शुक्रवार) तक यातायात हेतु पूरी तरह बंद रहेगा। इस निर्णय से क्षेत्र के लोगों को करीब 45 दिनों तक आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार LHS-366 तारबाहर अंडरब्रिज में आवश्यक सड़क मरम्मत कार्य किया जाना है, जिसके चलते यातायात को अस्थायी रूप से बंद करना जरूरी हो गया है। इस दौरान किसी भी प्रकार के वाहन और पैदल आवाजाही की अनुमति नहीं होगी, ताकि कार्य सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके।

अंडरब्रिज बंद रहने की अवधि में वैकल्पिक मार्ग के रूप में LHS-365 ( चूचुहियापरा अंडरब्रिज ) एवं ( हेमूनग ओवरब्रिज ) का उपयोग किया जा सकेगा । रेलवे ने स्पष्ट किया है कि इन मार्गों के जरिए यातायात को डायवर्ट किया जाएगा, जिससे लोगों को कुछ राहत मिल सके।

रेलवे प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के दौरान बंद अंडरब्रिज का उपयोग न करें और वैकल्पिक मार्गों का ही सहारा लें । साथ ही इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए कहा गया है कि मरम्मत कार्य पूर्ण होते ही अंडरब्रिज को पुनः चालू कर दिया जाएगा।

देखिए आदेश :

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!