बस्तर संभाग

कांकेर में बड़ी हलचल: जंगल से निकले 5 हथियारबंद नक्सली, सरेंडर के लिए बढ़ रहे कदम

कांकेर ( शिखर दर्शन ) // जिले के उइकाटोला जंगल से बड़ी खबर सामने आई है। 5 हथियारबंद नक्सली जंगल से निकल चुके हैं और आत्मसमर्पण के लिए जिला मुख्यालय की ओर बढ़ रहे हैं। ये सभी नक्सली जल्द ही एसपी कार्यालय पहुंचकर सरेंडर करेंगे।

जानकारी के मुताबिक इनमें एसीएम मंगेश, एसीएम गणेश उइका, एसीएम राजे, एसीएम हिड़मे उर्फ जमाली और एसीएम मंगती शामिल हैं। ये सभी इनामी नक्सली बताए जा रहे हैं, जो लंबे समय से सक्रिय थे।

सूत्रों के अनुसार नक्सली अपने साथ एक एसएलआर और दो .303 रायफल जैसे हथियार भी लेकर निकले हैं। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है।

बताया जा रहा है कि इन नक्सलियों के आत्मसमर्पण के बाद क्षेत्र में नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका लगेगा और मोहला-अवन्धी संयुक्त एरिया कमेटी के नक्सल मुक्त होने का रास्ता साफ हो जाएगा।

👉 फिलहाल सभी की नजर इस बात पर है कि ये नक्सली कब तक एसपी कार्यालय पहुंचकर औपचारिक रूप से आत्मसमर्पण करते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!