प्रवीण झा की अयोध्या यात्रा: बिलासपुर से रवाना हुआ 1008 श्रद्धालुओं का विशाल जत्था

केंद्रीय मंत्री डिप्टी सीएम समेत विधायकों ने दिखाया भगवा झंड़ी, हजारों भक्त करेंगे राम के दर्शन
बिलासपुर ( शिखर दर्शन न्यूज ) // चैत्र नवरात्र की आस्था में डूबा बिलासपुर बुधवार को ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से प्रफुल्लित हो उठा। शहर के सिविल लाइन पुलिस मैदान से 25 एसी बसों और 10 कारों में सवार 1008 श्रद्धालुओं का विशाल जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। यात्रा का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री एवं डिप्टी सीएम समेत कई प्रमुख अतिथियों द्वारा भगवा ध्वज दिखाकर किया गया।
मुख्य अतिथियों की मौजूदगी और महाआरती
मुख्य अतिथि केंद्रीय कोयला एवं खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, महापौर पूजा विधानी, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष दीपक सिंह, कलेक्टर संजय अग्रवाल, आईजी राम गोपाल गर्ग, एसएसपी रजनेश सिंह और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजकुमार सचदेव ने श्रद्धालुओं को रवाना किया। दोपहर 12:50 बजे मंच से महाआरती की गई, जिससे पूरा परिसर ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गूंज उठा।
पवनपुत्र हनुमान की प्रतिमा प्रथम यात्री
यात्रा का आरंभ हमेशा की तरह हनुमान जी की प्रतिमा को प्रथम सीट पर विराजित कर विधिवत पूजन के साथ किया गया। समिति के सदस्य रौशन सिंह ने बताया कि हनुमान जी की उपस्थिति से पूरा जत्था सुरक्षित, अनुशासित और सफलतापूर्वक अयोध्या धाम तक पहुँचता है। यात्रियों ने हाथ जोड़कर प्रणाम किया और उत्साहपूर्वक बसों में सवार हुए।
यात्रा की व्यवस्थाएँ और सुरक्षा
हर बस में एक टीम लीडर और पांच स्वयंसेवकों की टोली तैनात। एंबुलेंस, मेडिकल स्टाफ, सुरक्षा दल और कंट्रोल टीम यात्रा के साथ रवाना। यात्रियों को पटका, आईडी कार्ड, प्रसाद, भोजन, जल और यात्रा सामग्री वितरित। आधुनिक संचार तंत्र से हर वाहन की लाइव लोकेशन और स्थिति पर नजर। बच्चों के लिए विशेष आवागमन प्रबंधन और पानी वितरण केंद्र। यात्रा का स्वरूप इस वर्ष और भी भव्य रहा। प्रशासन और समिति की संयुक्त तैयारियों ने इसे सुरक्षित, सुव्यवस्थित और भक्ति से परिपूर्ण बनाया।
बिलासपुर की सांस्कृतिक पहचान
मुख्य अतिथियों ने इसे बिलासपुर की सांस्कृतिक पहचान बताते हुए कहा कि हजारों लोग जिस अनुशासन और भक्ति से इस यात्रा में शामिल होते हैं, वह शहर की नई पहचान बन चुकी है। उन्होंने यात्रियों को शुभकामनाएं दी और कहा: “भगवान श्रीराम की नगरी तक यह यात्रा श्रद्धा, अनुशासन और सेवा का अनुपम उदाहरण है।”
प्रवीण झा का नेतृत्व और सेवा भाव
यात्रा संयोजक प्रवीण झा लगातार तीसरे वर्ष इस भव्य आयोजन का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल आयोजन नहीं, बल्कि सेवा का अवसर है। उनकी टीम महीनों की तैयारी, अनुशासन और सूक्ष्म प्रबंधन के लिए जानी जाती है। मुख्य सहयोगियों में रामप्रताप सिंह, रौशन सिंह, एके कंठ, ललित पुजारा, त्रिभुवन सिंह, रिंकू मित्रा, हरिशंकर कुशवाहा, चंद्र किशोर प्रसाद, संजय द्विवेदी, सागर साहू, मुकेश झा, दिव्यांश झा, राजीव अग्रवाल, अजीत पंडित, राकेश राय, सन्नी गिरी, जयदीप घोष, शौलेन्द्र सिंह, माधव सिंह, नितीन श्रीवास्तव, रुपेश कुशवाहा, विक्की राय, हर्ष सिंह, प्रमोद सिंह, विनय सिंह, अंबिकेश पांडे, ईश्वर यादव, समर्पित जैन, प्रकाश देबनाथ, ऋतिक गिरी, त्रिलोकी तिवारी, सनद पटेल, प्रभात चौधरी का सराहनीय योगदान शामिल है।
अयोध्या में भव्य स्वागत की तैयारी
रौशन सिंह ने बताया कि अयोध्या पहुंचने पर सभी यात्रियों का स्वागत विशेष ढंग से किया जाएगा। ठहरने और भोजन की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की गई है। यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, सुव्यवस्थित और भक्ति पूर्ण रहेगी।



