बिलासपुर संभाग
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: 5 एडिशनल जज बने परमानेंट जस्टिस

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी सहमति, दो बेंच और तीन बार कोटे के जज हुए स्थायी
बिलासपुर ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में एडिशनल जज के रूप में कार्यरत पांच जजों को अब परमानेंट जस्टिस बनाया गया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 24 मार्च को हुई बैठक में इन जजों को स्थायी न्यायाधीश बनाने की सहमति दी।
स्थायी किए गए जजों में शामिल हैं:
- जस्टिस सचिन सिंह राजपूत
- जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल
- जस्टिस संजय कुमार जायसवाल
- जस्टिस बिभु दत्त गुरु
- जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद
बार और बेंच कोटे का विवरण
इन पांच जजों में से:
- बेंच कोटे से: जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल और जस्टिस संजय कुमार जायसवाल, जो जिला न्यायालय से प्रमोशन होकर हाईकोर्ट पहुंचे हैं।
- बार कोटे से: जस्टिस सचिन सिंह राजपूत, जस्टिस बिभु दत्त गुरु और जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद, जो सीधे अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस करते हुए हाईकोर्ट पहुंचे।
अब ये सभी जज अतिरिक्त न्यायाधीश के बजाय स्थायी न्यायाधीश के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।



