ज्योतिषी

मेष से मीन तक जानिए किस राशि पर बरसेगी कृपा और किसे रहना होगा सतर्क

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक राशि पर उसका स्वामी ग्रह विशेष प्रभाव डालता है। आज 09 फरवरी को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ संकेत दे रही है, वहीं कुछ राशि वालों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सोमवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक कैसा रहेगा, आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल—


मेष राशि

आज पारिवारिक और गृहस्थ जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर होगा और प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों संतुलित रहेंगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
शुभ उपाय: हरी वस्तु का दान करें।


वृषभ राशि

शत्रुओं पर आपका प्रभाव बना रहेगा। ज्ञान और अनुभव में वृद्धि होगी। वरिष्ठजनों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रह सकता है, लेकिन प्रेम और संतान पक्ष पहले से बेहतर रहेगा। व्यापार में भी सुधार दिखेगा।
शुभ उपाय: गणेश जी को प्रणाम करें।


मिथुन राशि

विद्यार्थियों, लेखकों, कवियों और रचनात्मक कार्य करने वालों के लिए दिन अनुकूल है। भावनाओं पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। प्रेम और संतान पक्ष मध्यम रहेगा। स्वास्थ्य और व्यापार सामान्य रहेगा।
शुभ उपाय: मां काली को प्रणाम करें।


कर्क राशि

भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार भी लाभदायक रहेगा।
शुभ उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें।


सिंह राशि

व्यापार और रोजगार के क्षेत्र में प्रगति के संकेत हैं। पराक्रम रंग लाएगा। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान पक्ष संतोषजनक रहेगा।
शुभ उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।


कन्या राशि

धन आगमन के योग हैं। परिवार में वृद्धि होगी, लेकिन निवेश में जल्दबाजी से बचें और वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा।
शुभ उपाय: हरी वस्तु पास रखें।


तुला राशि

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आवश्यक संसाधन आसानी से उपलब्ध होंगे। सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों पक्ष मजबूत रहेंगे।
शुभ उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।


वृश्चिक राशि

मन में अनावश्यक भय और चिंता रह सकती है। सिरदर्द या नेत्र पीड़ा की संभावना है। खर्च बढ़ सकता है, लेकिन कोई बड़ी नकारात्मक स्थिति नहीं बनेगी। प्रेम, संतान और व्यापार पक्ष अच्छा रहेगा।
शुभ उपाय: सफेद वस्तु का दान करें।


धनु राशि

आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने निवेश से भी लाभ मिलेगा। यात्रा के योग हैं। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार सभी क्षेत्रों में सफलता मिलेगी।
शुभ उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें।


मकर राशि

राजनीतिक या सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। व्यापार में उन्नति होगी।
शुभ उपाय: पीली वस्तु का दान करें।


कुंभ राशि

स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। व्यापार अच्छा रहेगा। भाग्य आपका साथ देगा और यात्रा के योग बनेंगे।
शुभ उपाय: मां काली को प्रणाम करें।


मीन राशि

आज विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है और चोट लगने की आशंका है। परिस्थितियां प्रतिकूल रह सकती हैं। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा, जबकि व्यापार ठीक रहेगा।
शुभ उपाय: मां काली को प्रणाम करें।


डिस्क्लेमर:
शिखर दर्शन राशिफल को लेकर किसी प्रकार का दावा नहीं करता है। यह सामान्य जानकारी के लिए प्रस्तुत किया गया है। किसी भी निर्णय से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!