दिल्ली
हंगामे के बीच पीएम मोदी का राज्यसभा में विपक्ष पर हमला, कांग्रेस और टीएमसी को लिया आड़े हाथ

नई दिल्ली // संसद के हंगामाखेज बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में अपनी बात रखी और कांग्रेस के साथ-साथ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर भी तीखा निशाना साधा।
प्रधानमंत्री मोदी का यह संबोधन ऐसे समय में हुआ, जब लोकसभा में विपक्षी सांसदों के लगातार हंगामे के चलते कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है। लोकसभा में प्रस्तावित प्रधानमंत्री का भाषण शुक्रवार को नहीं हो सका था, जिसके बाद उन्होंने राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर अपना जवाब दिया।
राज्यसभा में चर्चा के दौरान भी विपक्षी दलों के सांसदों ने नारेबाजी की, लेकिन इसके बावजूद प्रधानमंत्री मोदी ने अपना पक्ष स्पष्ट किया और विपक्ष की राजनीति व रवैये पर सवाल उठाए।



