Blogसरगुजा संभाग
छत्तीसगढ़ में मालगाड़ी पलटी, दर्रीटोला से टाईगर हिल्स जा रहे दो डिब्बे ट्रैक पर गिरे

मनेंद्रगढ़ ( शिखर दर्शन ) // शनिवार को दर्रीटोला से टाईगर हिल्स जा रही मालगाड़ी के दो डिब्बे अचानक रेल ट्रैक पर ही पलट गए। इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। यह हादसा नागपुर चौकी अंतर्गत हुआ है।
घटना के कारण रेलवे की तीन लाइनें अवरुद्ध हो गईं। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई और डिब्बों को हटाने के साथ ही ट्रैक बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों और माल ढुलाई को प्रभावित न होने देने के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए हैं और जल्द ही पूरी ट्रैफिक बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।




