महाराष्ट्र

जलते शव, बिखरा मलबा और दूर तक सिर्फ धुआं ही धुआं… अजित पवार का विमान जहां क्रैश हुआ वहां की देखें तस्वीरें

बारामती (शिखर दर्शन) // महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का बुधवार सुबह बारामती में विमान हादसे में निधन हो गया। वे 66 वर्ष के थे। जानकारी के अनुसार, उनका निजी चार्टर्ड विमान बारामती हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। इस हादसे में अजीत पवार के साथ उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और विमान के स्टाफ समेत कुल 5 लोगों की मौत हो गई।

हादसे का विवरण:
सुबह लगभग 8:45 बजे लैंडिंग के दौरान विमान बारामती हवाई अड्डे की पास स्थित स्ट्रिप पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मौके पर मिले वीडियो और तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विमान में आग लगी हुई थी और तेज धुआं उठ रहा था। क्रैश साइट पर विमान के चीथड़े चारों ओर बिखरे हुए थे और कुछ शव जल चुके थे।

अजित पवार मुंबई से बारामती जा रहे थे। विमान में उनके अलावा कुल तीन लोग सवार थे, जिसमें दो पायलट शामिल थे। पुणे में 5 फरवरी को होने वाले जिला परिषद चुनावों की तैयारियों के लिए बारामती में उनकी बैठकें तय थीं, लेकिन इस हादसे से पहले ही उनका निधन हो गया।

पूर्व नेताओं के विमान/हेलिकॉप्टर हादसे में निधन के उदाहरण:

  • गोपीनाथ मुंडे – 3 जून 2014, सड़क हादसे में मृत्यु, भाजपा, महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री
  • संजय गांधी – 23 जून 1980, प्लेन हादसे में मृत्यु, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • माधवराव सिंधिया – 30 सितंबर 2001, चार्टर्ड प्लेन क्रैश, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • जी.एम.सी. बालयोगी – 3 मार्च 2002, हेलिकॉप्टर क्रैश, तेलुगु देशम पार्टी, लोकसभा स्पीकर
  • वाई.एस. राजशेखर रेड्डी – 2 सितंबर 2009, हेलिकॉप्टर क्रैश, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री

अजित पवार के निधन से महाराष्ट्र और देश के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!