मध्यप्रदेश

WEF दावोस से लौट रहे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जबलपुर में रहेगा व्यस्त कार्यक्रम

भोपाल ( शिखर दर्शन ) //
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शुक्रवार को स्विट्जरलैंड से स्वदेश लौट रहे हैं। दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 में मध्य प्रदेश की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद वे नई दिल्ली से विशेष विमान द्वारा जबलपुर पहुंचेंगे।

WEF के वैश्विक मंच पर मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश में निवेश, पर्यटन, रिन्यूएबल एनर्जी, ग्रीन मैन्युफैक्चरिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। इस दौरान कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा हुई और अनेक MoU पर सहमति बनी, जिन्हें प्रदेश के आर्थिक विकास की दिशा में अहम माना जा रहा है।

जबलपुर पहुंचते ही मुख्यमंत्री का कार्यक्रम बेहद व्यस्त रहेगा। वे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा के साथ विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इनमें सिद्धि बाला बोस लाइब्रेरी एसोसिएशन के शताब्दी वर्ष समापन समारोह, मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के लाभार्थियों से संवाद, औद्योगिक-व्यापारिक संगठनों द्वारा स्वागत समारोह, मां नर्मदा महाआरती तथा श्री दादागुरू के प्रकट उत्सव सहित अन्य धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन शामिल हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!