मध्यप्रदेश

5वीं कक्षा के छात्र का घर में फंदे से झूलता मिला शव, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, क्षेत्र में शोक का माहौल

रतलाम (शिखर दर्शन) // विरियाखेड़ी क्षेत्र से एक बेहद हृदयविदारक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। रतलाम पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले पांचवीं कक्षा के एक छात्र का शव घर पर फंदे पर लटका हुआ पाया गया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई है।

सूत्रों के अनुसार, छात्र का कल स्कूल में परीक्षा थी और किसी ने स्कूल से उसके परिवार को फोन कर कुछ जानकारी दी थी। घटना के समय बच्चा घर पर अकेला था। परिजनों ने उसे फंदे से उतार कर निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।

औद्योगिक थाना पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि रतलाम पब्लिक स्कूल के संचालक या अन्य स्कूल स्टाफ से क्या पूछताछ की गई।

बताया जा रहा है कि बच्चे की मां जब घर लौटी, तब यह दुखद घटना सामने आई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!