महाराष्ट्र

शेयर बाजार अपडेट: सेंसेक्स 200 अंक और निफ्टी 50 अंक गिरा, ऑटो, बैंकिंग और FMCG सेक्टर में दबाव

मुंबई (शिखर दर्शन) // आज, 7 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार में कमजोरी देखने को मिली। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स लगभग 84,900 पर ट्रेड कर रहा है, जो पिछले बंद स्तर से लगभग 200 अंक नीचे है। वहीं, निफ्टी भी लगभग 50 अंक की गिरावट के साथ 26,150 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बाजार में ऑटो, बैंकिंग और FMCG सेक्टर के शेयरों में विशेष गिरावट देखी जा रही है।

वैश्विक बाजारों का मिला-जुला प्रदर्शन

एशियाई बाजारों में मिश्रित रुझान देखने को मिला। दक्षिण कोरिया का KOSPI 1.09% बढ़कर 4,574 पर पहुंच गया, जबकि जापान का निक्केई इंडेक्स 0.50% गिरकर 52,257 पर बंद हुआ।
हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 0.90% गिरकर 26,469 पर आया, और चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.20% बढ़कर 4,091 पर बंद हुआ।
6 जनवरी को अमेरिकी शेयर बाजार में भी मिश्रित रुझान रहा। Dow Jones 0.99% बढ़कर 49,462 पर बंद हुआ, Nasdaq Composite 0.65% गिरा, जबकि S&P 500 0.62% बढ़ा

DIIs ने जारी रखा बाजार का समर्थन

6 जनवरी को FIIs ने ₹142 करोड़ के शेयर खरीदे, वहीं DIIs ने ₹1,528 करोड़ के शेयर खरीदे। दिसंबर 2025 में, FIIs ने कुल ₹34,349.62 करोड़ के शेयर बेचे, जबकि DIIs ने ₹79,619.91 करोड़ के शेयर खरीदे। नवंबर में भी FIIs ने शेयर बेचे, जबकि DIIs ने बाज़ार को मजबूत बनाए रखा। यह संकेत देता है कि घरेलू निवेशक बाजार को सपोर्ट कर रहे हैं।

कल भी रही कमजोरी

बाज़ार में गिरावट का सिलसिला कल भी जारी रहा। 6 जनवरी को सेंसेक्स 376 अंक गिरकर 85,063 पर और निफ्टी 71 अंक गिरकर 26,178 पर बंद हुआ था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!