रायपुर संभाग

दिल्ली दौरे से आज लौटेंगे सीएम साय… तकनीकी अड़ंगों से आरक्षित वर्ग के छात्र छात्रवृत्ति से वंचित : कांग्रेस… अग्निवीर भर्ती रैली के एडमिट कार्ड जारी… पढ़ें और भी खबरें

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे से रायपुर लौटेंगे। वे शाम 7:20 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना होकर रात 9:20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सीधे मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।
दिल्ली प्रवास के दौरान सीएम साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया।


तकनीकी अड़ंगों से आरक्षित वर्ग के छात्र छात्रवृत्ति से वंचित : कांग्रेस

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार तकनीकी शर्तों का सहारा लेकर अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति से वंचित कर रही है।
उन्होंने कहा कि राशन कार्ड मिसमैच, केवाईसी अनिवार्यता और आधार से जुड़ी समस्याओं के नाम पर छात्रों का पंजीयन रोका जा रहा है। इससे हजारों छात्र गणवेश, साइकिल और छात्रवृत्ति जैसी सुविधाओं से वंचित हो रहे हैं।
दीपक बैज ने सरकार से तकनीकी बाधाएं दूर कर छात्रवृत्ति की राशि शीघ्र छात्रों के खातों में जारी करने की मांग की।


अग्निवीर भर्ती रैली के एडमिट कार्ड जारी, 10 से 24 जनवरी तक चयन प्रक्रिया

जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ में जनवरी 2026 में आयोजित होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली के लिए भारतीय सेना ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह भर्ती रैली 10 से 24 जनवरी 2026 तक धमतरी के इंडोर स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।
रैली में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क/स्टोर कीपर और ट्रेड्समैन पदों के लिए चयन किया जाएगा। पात्र अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
सेना भर्ती कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार के दलालों से दूर रहने की सलाह दी गई है।


रायपुर में आज होंगे ये प्रमुख कार्यक्रम

  • पुरस्कार वितरण समारोह
    मराठी अभिनव वाचन, निबंध और पत्र लेखन प्रतियोगिता
    स्थान: छत्रपति शिवाजी सभागृह, चौबे कॉलोनी
    समय: दोपहर 12:30 बजे
  • वार्षिकोत्सव ‘संवेदना’
    संस्था: छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल
    स्थान: पं. दीनदयाल ऑडिटोरियम
    समय: शाम 4 बजे
  • ख्रीस्त जयंती जुबली समारोह
    स्थान: संत जोसफ महागिरजाघर, चर्च हॉल
    समय: सुबह 11:30 बजे
  • भागवत कथा
    कथावाचक: आचार्य राहुल महाराज
    स्थान: श्रीपशुपतिनाथ मंदिर, सिलतरा
    समय: दोपहर 1 से शाम 5 बजे
  • फोटो प्रदर्शनी
    स्थान: महंत घासीदास संग्रहालय, कला वीथिका
    समय: सुबह 11 से शाम 7 बजे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!