मध्यप्रदेश

आपत्तिजनक धार्मिक पुस्तकें बेचने पर FIR दर्ज, सम्राट अशोक स्मृति कार्यक्रम में हंगामा

जबलपुर (शिखर दर्शन) // मध्यप्रदेश के जबलपुर में हिंदू देवी-देवताओं की अपमानजनक पुस्तकें बेचने के आरोप में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज कर दी है। मदन महल थाना पुलिस ने रविवार को मानस भवन में आयोजित एससी, एसटी और ओबीसी समाज के सम्मेलन के दौरान स्टॉल लगाकर आपत्तिजनक पुस्तकें बेच रहे प्रदीप कुशवाहा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि यह सम्मेलन सम्राट अशोक की स्मृति में आयोजित किया गया था। इसी दौरान प्रदीप कुशवाहा ने पोल खोल पुराण और सच्ची रामायण जैसी पुस्तकें बेचने के प्रयास किए, जिनमें भगवान श्रीराम, माता सीता और हनुमान जी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल बताया गया।

पुस्तकों पर आपत्ति जताने के लिए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों में हंगामे के दौरान जमकर हाथापाई भी हुई। पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को भड़काने के विभिन्न आरोपों के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मंच पर मौजूद आयोजकों और उपस्थित लोगों के बीच तनाव के बावजूद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। मामला अभी भी जांच के दायरे में है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!