महाराष्ट्र

तकनीकी खराबी के बाद बीच रास्ते से लौटी एअर इंडिया की फ्लाइट, मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग

मुंबई से नेवार्क जा रही एअर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, टेकऑफ के आधे घंटे बाद आई तकनीकी खराबी

मुंबई ( शिखर दर्शन ) // एअर इंडिया की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में मंगलवार तड़के बड़ा हादसा टल गया। अमेरिका के नेवार्क जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI191 को टेकऑफ के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी की आशंका के चलते मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

जानकारी के अनुसार, विमान ने मुंबई एयरपोर्ट से रात 1:14 बजे उड़ान भरी थी, लेकिन लगभग आधे घंटे बाद तकनीकी दिक्कत आने की सूचना मिली। स्थिति को भांपते हुए पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए विमान को वापस मुंबई लाने का निर्णय लिया। इसके बाद विमान ने सुबह करीब 3 बजे सुरक्षित आपात लैंडिंग की।

विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। एअर इंडिया की तकनीकी टीम अब विमान की जांच में जुटी है, जबकि यात्रियों को दूसरे विमान से गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

एअर इंडिया की उड़ानों में बढ़ती तकनीकी गड़बड़ियां

यह कोई पहली घटना नहीं है जब एअर इंडिया की फ्लाइट को तकनीकी समस्या के कारण लैंडिंग करनी पड़ी हो।

  • 16 जून को हांगकांग से दिल्ली आ रही उड़ान में तकनीकी खराबी की खबर सामने आई थी।
  • 21 जुलाई को दिल्ली-कोलकाता फ्लाइट में भी इसी तरह की तकनीकी दिक्कत दर्ज की गई थी।

अहमदाबाद हादसे से अब तक नहीं भूला देश

गौरतलब है कि इसी साल 12 जून को एअर इंडिया की एक फ्लाइट अहमदाबाद में क्रैश हो गई थी। हादसे के वक्त विमान में 242 यात्री सवार थे, जिनमें से 241 लोगों की मौत हो गई थी। यह विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुआ था, लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों में मेडिकल कॉलेज की इमारत से टकरा गया, जिससे कई अन्य लोग भी हताहत हुए थे। चमत्कारिक रूप से एक यात्री की जान बच गई थी।

बार-बार सामने आ रही इन घटनाओं ने एअर इंडिया की सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!