रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ में मानसून को अलविदा, मौसम में आई ठंडक की दस्तक

रायपुर (शिखर दर्शन) //
छत्तीसगढ़ में अब बारिश का सिलसिला लगभग थम गया है और दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई का दौर जारी है। प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना हुआ है। सूरज ढलने के बाद हल्की ठंडक महसूस की जा रही है, जिससे गुलाबी सर्दी ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने आज पूरे प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है, वहीं तापमान में हल्की गिरावट के आसार हैं।

राजनांदगांव सबसे गर्म, अंबिकापुर सबसे ठंडा
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ।

कहां हुई कितनी बारिश
हालांकि, दक्षिण बस्तर के कुछ इलाकों में अब भी हल्की बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, कोंटा और बड़े बचेली में 6 सेंटीमीटर, कुआकोंडा में 4 सेंटीमीटर, कटेकल्याण में 3 सेंटीमीटर, दरभा में 2 सेंटीमीटर और तोंगपाल में 1 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

राजधानी रायपुर का आज का मौसम
राजधानी रायपुर में आज आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। शाम के समय हल्की ठंडक महसूस हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले कुछ दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है। दिन में धूप खिली रहेगी, लेकिन सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस की जाएगी, जिससे मौसम में सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!