बिलासपुर संभाग

छत्तीसगढ़ में आज के कार्यक्रम: राज्यपाल, मुख्यमंत्री, NSUI, भाजपा और सांस्कृतिक गतिविधियों की जोरदार सक्रियता

छत्तीसगढ़ में आज के कार्यक्रम: राज्यपाल, मुख्यमंत्री, NSUI, भाजपा और सांस्कृतिक गतिविधियों की जोरदार सक्रियता

रायपुर ( शिखर दर्शन ) //
छत्तीसगढ़ में आज कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम और आयोजन प्रदेशभर में हो रहे हैं। राज्यपाल रमेन डेका का गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला दौरा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बालोद यात्रा, NSUI का गृह मंत्री निवास घेराव, भाजपा कार्यालय में सहयोग केंद्र, बस्तर दशहरा लोकोत्सव और दुर्ग में प्लेसमेंट कैंप सहित कई गतिविधियां प्रदेश के जनजीवन को प्रभावित कर रही हैं।


राज्यपाल रमेन डेका का गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला दौरा
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में आज राज्यपाल रमेन डेका का दौरा है। कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11:30 बजे बैकुंठपुर जिला कोरिया से विश्राम गृह गौरेला के लिए रवाना हुए। दोपहर 1 बजे वे विश्राम गृह पहुंचे और दोपहर का भोजन किया। इसके बाद राज्यपाल 3:25 बजे विश्राम गृह से कलेक्टर कार्यालय के लिए प्रस्थान करेंगे और 3:30 बजे प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेंगे। बैठक के बाद वे सड़क मार्ग से रायपुर राजभवन के लिए रवाना होंगे।


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बालोद दौरा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बालोद जिले के दौरे पर हैं। सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 11:25 बजे मंत्रालय में बैठक में शामिल होंगे, जो दोपहर 2:00 बजे तक चलेगी। इसके बाद मुख्यमंत्री 2:35 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपैड पहुंचकर बालोद जिले के बड़े जुंगेरा गांव के लिए रवाना होंगे। वे जामड़ी पाटेश्वर आश्रम में आयोजित राम कृष्णा दास महात्यागी की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे। शाम 4:55 बजे मुख्यमंत्री रायपुर लौटेंगे।


NSUI का गृह मंत्री निवास घेराव
रायपुर में NSUI छात्र संगठन प्रदेश में बढ़ते अपराध, नशाखोरी और छात्रों पर दर्ज फ़र्ज़ी FIR के विरोध में आज गृह मंत्री निवास का घेराव करेगी। कार्यक्रम शाम 4:00 बजे शुरू होगा। इस दौरान NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी रायपुर पहुंचेंगे। घेराव कांग्रेस भवन, गांधी मैदान से OCM चौक होते हुए गृह मंत्री निवास तक होगा। कार्यक्रम में हस्ताक्षर अभियान और प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक भी आयोजित की जाएगी।


भाजपा कार्यालय में सहयोग केंद्र का दूसरा दिन
भाजपा प्रदेश कार्यालय में सहयोग केंद्र का आज दूसरा दिन है। कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे। पहले दिन मंत्री टंकराम वर्मा ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी थीं। सहयोग केंद्र से कार्यकर्ताओं को सीधे मंत्रियों तक अपनी बातें रखने का अवसर मिल रहा है।


बस्तर दशहरा लोकोत्सव में पवनदीप का लाइव प्रदर्शन
जगदलपुर में 75 दिनों तक चलने वाले बस्तर दशहरा के उत्सव का आज मां दंतेश्वरी और मां मावली की डोली की विदाई का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसके बाद लालबाग मैदान में इंडियन आइडल विजेता और बॉलीवुड सिंगर पवनदीप सिंह का लाइव प्रदर्शन होगा। तीन दिनों तक संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लालबाग मैदान गूंजता रहेगा।


दुर्ग में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन
छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए दुर्ग जिले में प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जा रहा है। 7 अक्टूबर 2025 को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, मालवीय नगर चौक में 1022 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें 8वीं, 10वीं, 12वीं पास, स्नातक और प्रोफेशनल डिग्रीधारी युवा शामिल हो सकते हैं। भर्ती में किरोस सिक्युरिटी, निमिया हर्बल और एन्सपिरा मैनेजमेंट सर्विस जैसी कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। चयनित उम्मीदवारों को 14,000 से 25,000 रुपए तक वेतन मिलेगा।


रायपुर में आज के अन्य कार्यक्रम

  • शरदोत्सव: सकल दिगंबर जैन समाज, छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर जीरो पॉइंट, दोपहर 12:15 बजे।
  • ऑडिशन: एआर इवेंट्स व ब्रॉड इवेंट्स, अम्बुजा मॉल, सिटी सेंटर, दोपहर 2 बजे।
  • करम परब: छत्तीसगढ़ उराँव (सरना) आदिवासी विकास परिषद, गोंडवाना भवन टिकरापारा, सुबह 8 बजे।
  • औषधियुक्त खीर वितरण: माँगायत्री शक्तिपीठ, समता कॉलोनी, सुबह 7 बजे।
  • हेलमेट जागरूकता अभियान: लायंस इंटरनेशनल व लायंस क्लब रायपुर कैपिटल, दुर्गा विद्यालय, दोपहर 12 बजे।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!