मध्यप्रदेश

भोपाल से गुवाहाटी तक शुरू होगी सीधी हवाई सेवा: सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा– मध्य प्रदेश और असम के बीच सांस्कृतिक व आर्थिक संबंधों को मिलेगा नया आयाम

भोपाल ( शिखर दर्शन ) // मध्य प्रदेश और असम के बीच हवाई संपर्क को नया आयाम देने जा रही बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुवाहाटी में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के साथ बैठक के दौरान भोपाल से गुवाहाटी तक सीधी विमान सेवा शुरू करने पर सार्थक चर्चा की। इस प्रस्तावित सेवा से दोनों राज्यों के बीच यात्रा न केवल सुगम होगी, बल्कि सांस्कृतिक, धार्मिक और आर्थिक संबंधों को भी मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए लिखा, “भोपाल से गुवाहाटी तक सीधी विमान सेवा शुरू करने तथा दोनों राज्यों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने पर सार्थक चर्चा हुई।”

गुवाहाटी दौरे के दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच औद्योगिक सहयोग, निवेश अवसरों, वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन विकास जैसे विषयों पर भी विस्तृत बातचीत हुई। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश पूर्वोत्तर भारत के साथ साझेदारी को नई गति देने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस सीधी उड़ान सेवा से मध्य प्रदेश के धार्मिक और पर्यटन स्थलों जैसे उज्जैन, ओंकारेश्वर और खजुराहो से असम के प्रसिद्ध कामाख्या देवी मंदिर तक पहुंचना और आसान हो जाएगा। राज्य सरकार पहले ही पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ‘पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा’ और हेलीकॉप्टर सेवाओं को मंजूरी दे चुकी है, और भोपाल-गुवाहाटी फ्लाइट उसी कड़ी का महत्वपूर्ण हिस्सा होगी।

यह पहल न केवल दोनों राज्यों के बीच आवागमन को सुगम बनाएगी, बल्कि सांस्कृतिक आदान-प्रदान और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई ऊंचाई देगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!