मध्यप्रदेश

महानवमी पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने कन्याओं का किया तिलक-पूजन, पखारे पांव और अपने हाथों से परोसा भोजन

भोपाल (शिखर दर्शन) // शारदीय नवरात्रि 2025 के अवसर पर महानवमी के पावन दिन बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास में कन्याओं का तिलक-पूजन कर भोजन कराया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कन्याओं को पांव पखारे, चुनरी ओढ़ाई और आरती उतारी। डॉ. यादव ने कन्याओं से संवाद कर उन्हें स्नेहपूर्वक दुलार भी किया।

कन्याओं को अपने हाथों से परोसा भोजन
तिलक-पूजन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कन्याओं को स्वयं अपने हाथों से भोजन परोसा। इसके साथ ही खीर, पूरी और मिष्ठान उनकी रुचि अनुसार परोसे गए। कन्या भोज के समापन पर मुख्यमंत्री ने सभी कन्याओं को उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया।

सोशल मीडिया पर साझा किया वीडियो
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस कन्या भोज का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि बेटियां साक्षात देवी का रूप हैं। उन्होंने कहा, “आज शारदीय नवरात्रि के महानवमी के पावन दिवस पर भोपाल निवास में शक्ति स्वरूपा कन्याओं का तिलक-पूजन कर प्रसाद ग्रहण कराया और उनसे आशीर्वाद लिया।”


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!