रायपुर संभाग

राजधानी में दशहरा पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने जारी की नई ट्रैफिक एडवाइजरी, घर से निकलने से पहले जान लें जरूरी दिशानिर्देश, वरना सड़कों घूमते रह जाएंगे…

दशहरा उत्सव के मद्देनजर यातायात पुलिस ने जारी की विशेष एडवाइजरी, पार्किंग और मार्गों की व्यवस्था की जाएगी सुचारू

रायपुर (शिखर दर्शन) // 2 अक्टूबर 2025 को राजधानी में प्रतिवर्षानुसार विजयादशमी (दशहरा) उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। शहर के विभिन्न हिस्सों में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में दर्शकों के शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए रायपुर यातायात पुलिस ने सुगम आवागमन और पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष योजना तैयार की है।

मुख्य रावण दहन स्थल

शहर में प्रमुख रूप से निम्न स्थानों पर रावण दहन कार्यक्रम होंगे:

  • डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी दशहरा मैदान
  • रावणभाठा मैदान, भाठागांव
  • बी.टी.आई. ग्राउंड, शंकर नगर
  • चौबे कॉलोनी दशहरा मैदान
  • सप्रे शाला मैदान

पार्किंग और मार्गों की विशेष व्यवस्था

डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी:
फाफाडीह की ओर से आने वाले दर्शक खमतराई ओवरब्रिज मार्ग से प्रवेश करेंगे। वाहन कॉलोनी की गलियों और केंद्रीय विद्यालय के पास बने मैदान में पार्क किए जाएंगे। खमतराई/उरकुरा की ओर से आने वाले दर्शक रेलवे क्रॉसिंग के पास अपनी गाड़ियां पार्क कर सकते हैं।

रावणभाठा मैदान:
रिंग रोड नंबर 1, बस स्टैंड प्रवेश मार्ग पर वाहन पार्किंग की सुविधा रहेगी। नेहरू नगर से आने वाले लोग बस टर्मिनल के सामने खाली मैदान में अपनी गाड़ियां खड़ी कर सकते हैं। बसों का प्रवेश भाठागांव चौक से नीलकंठेश्वर मंदिर मार्ग के गेट नंबर 2 से होगा।

बी.टी.आई. ग्राउंड:
दर्शक कचना-खम्हारडीह मार्ग के किनारे वाहन पार्क कर सकते हैं। शंकर नगर मुख्य मार्ग पर पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

चौबे कॉलोनी:
जीई रोड से चौबे कॉलोनी टर्निंग और अग्रसेन चौक से समता कॉलोनी मार्ग से दर्शक कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सकेंगे। वाहन केवल कॉलोनी की गलियों में ही पार्क किए जाएंगे, मुख्य मार्ग को खाली रखा जाएगा।

सप्रे शाला मैदान:
यहां आने वाले लोग अपने वाहन बूढ़ा तालाब पार्किंग स्थल और गांधी मैदान में खड़ा कर सकते हैं।

यातायात पुलिस की अपील

यातायात पुलिस ने नागरिकों से आग्रह किया है कि केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें। दशहरा कार्यक्रम में शामिल नहीं होने वाले वाहन चालक इन मार्गों से बचें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। पुलिस की टीम रावण दहन के दौरान प्रत्येक स्थल पर तैनात रहेगी, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और सभी लोग उत्सव का आनंद सुरक्षित रूप से उठा सकें।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!