5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
धमतरी (शिखर दर्शन) // छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां केरेगांव थाना क्षेत्र में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी राकेश मांडवी, जो ईंट-भट्ठे में मजदूरी करता है और दूसरे जिले से आया था, ने यह घिनौनी वारदात जंगल में अंजाम दिया। बच्ची को गंभीर हालत में देख ग्रामीणों ने तुरंत 108 एंबुलेंस से धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में बच्ची का इलाज जारी है और चिकित्सकों ने उसकी स्थिति में सुधार होने की जानकारी दी है।
धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और बच्ची सुरक्षित है। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। इस प्रकार की घटना, जो नवरात्रि के अष्टमी पर्व पर हुई, ने पूरे इलाके में डर और आक्रोश पैदा कर दिया है।
