रायपुर संभाग

काफिला छोड़ पैदल पहुंचे गरबा पंडाल : देवी अम्बे के किए दर्शन

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सहज और सरल स्वभाव की एक मिसाल सोमवार देर रात देखने को मिली। भनपुरी स्थित पाटीदार भवन में कार्यक्रम के बाद जब उनका काफिला अगले गंतव्य के लिए निकल चुका था, तभी श्री कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज के पदाधिकारियों ने उन्हें गरबा पंडाल में आमंत्रित किया।

समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि पिछले वर्ष भी मुख्यमंत्री गरबा महोत्सव में शामिल हुए थे और इस बार भी समाज के लोग उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में इंतजार कर रहे थे। इस पर मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए पूछा—“यहां से पंडाल कितनी दूर है?” जब उन्हें बताया गया कि दूरी मात्र 200-250 मीटर है, तो वे बिना संकोच पैदल ही रवाना हो गए।

मुख्यमंत्री के अचानक इस निर्णय से उनकी सुरक्षा टीम भी अलर्ट हुई और तुरंत स्टाफ को आवश्यक बंदोबस्त करने के निर्देश दिए। पंडाल पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मां अम्बे के दर्शन किए और समाज के लोगों से आत्मीयता से मिले। लोगों ने भी उनके इस सहज भाव और पैदल आने के निर्णय की सराहना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!