खेल
पीएम मोदी ने टीम इंडिया को दी बधाई, पाकिस्तान पर जीत को बताया “ऑपरेशन सिंदूर”
नई दिल्ली (शिखर दर्शन) // एशिया कप फाइनल में भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर एक बार फिर एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। इस शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए इसे खेल के मैदान पर “ऑपरेशन सिंदूर” करार दिया। पीएम मोदी ने कहा, “परिणाम वही रहा, आखिर भारत जीत गया। हमारे क्रिकेटर्स को ढेर सारी शुभकामनाएं।”
प्रधानमंत्री के अलावा विदेश मंत्री एस. जयशंकर और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपने-अपने अंदाज में भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी। नेताओं ने टीम इंडिया के जज्बे और शानदार प्रदर्शन को देश के लिए गर्व का क्षण बताया।
यह जीत भारत के क्रिकेट इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ गई है और करोड़ों भारतीयों के लिए खुशी का बड़ा जश्न बन गई है।