मध्यप्रदेश

नाबालिग लड़कियों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा

तांत्रिक क्रिया और नोटों की वर्षा के बहाने नाबालिगों की खास मांग, हाइट-वजन-पंजे नापकर ग्राहकों को भेजते थे फोटो

गुना ( शिखर दर्शन ) // मध्य प्रदेश पुलिस ने नाबालिग लड़कियों को तांत्रिक क्रिया के नाम पर गुमराह कर बेचने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो फरार हैं। गिरोह कमजोर और जरूरतमंद घरों की लड़कियों को चिन्हित कर उनकी हाइट, वजन और हाथ-पैर के पंजों की माप लेकर उन्हें संभावित ग्राहकों तक पहुँचाता था।

SP अंकित सोनी के निर्देश पर ASP मानसिंह ठाकुर और डीएसपी मुख्यालय जमीलउद्दीन सिद्दिकी के मार्गदर्शन में मधुसूदनगढ़ पुलिस ने कार्रवाई की। इस मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब गुना की एक नाबालिग लड़की को 21-22 सितंबर की रात गिरोह के सदस्यों को बेचने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने छानबीन कर चार आरोपियों—अंतर सिंह, वीरम सिंह, पप्पू और अभिषेक—को गिरफ्तार किया। फरार आरोपियों के नाम आदिल खान और ईदरीश खान हैं।

पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि उसे अभिषेक पंत और उसके साथियों ने घुमाने के बहाने मधुसूदनगढ़ लाया। वहां ओवरब्रिज के पास गिरोह के अन्य सदस्य उसे खरीदने की बात कर रहे थे। आरोपियों के कब्जे से तीन मोटरसाइकिल और चार मोबाइल जब्त किए गए।

गिरोह लड़कियों को नोटों की बारिश के लालच में तांत्रिक तक पहुँचाता था। तांत्रिक गुमराह कर लड़कियों को पूजा में बैठाता और ग्राहकों से पैसे वसूल करता। यदि धनवर्षा नहीं होती, तो लड़की में कमी बता कर उन्हें बेचने की कोशिश की जाती थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल और अन्य साक्ष्य मामले की गहन जांच में मदद कर रहे हैं। विवेचना जारी है और गिरोह के अन्य तारों का पता लगाया जा रहा है।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!