मध्यप्रदेश

भरभराकर गिरी 4 मंजिला इमारत, मलबे में दब गया गांजा पीने पहुंचा युवक, घायल …. अस्पताल में भर्ती

जबलपुर (शिखर दर्शन) // मध्य प्रदेश के जबलपुर में देर शाम पटेल नगर स्थित पुरानी 4 मंजिला BSNL बिल्डिंग अचानक ढह गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, पीएनटी कॉलोनी की यह बिल्डिंग कई सालों से खंडहर हालत में खड़ी थी। घटना के समय 25 वर्षीय देवेंद्र रैकवार बिल्डिंग में मौजूद था। बताया जा रहा है कि वह शराब और गांजा लेने के लिए वहां गया था, तभी अचानक इमारत का ढहना हुआ।

घटना की जानकारी मिलते ही SDRF और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। CSP भगत सिंह गौठरिया ने बताया कि यह बिल्डिंग काफी पुरानी और जर्जर हालत में थी। इसके दरवाजे और दीवारें कमजोर हो चुकी थीं, जिससे हादसा हुआ।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खतरनाक और खंडहर इमारतों के पास न जाएँ। घायल युवक का इलाज जिला अस्पताल में जारी है और उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!