रायपुर संभाग

17 सितंबर को होगा छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ का चुनाव, उसी दिन घोषित होंगे नतीजे

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ का चुनाव 17 सितंबर को होगा। इसी दिन मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव कार्यक्रम और मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के साथ ही राज्य मंत्रालय में चुनावी हलचल तेज हो गई है। मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारी अध्यक्ष समेत सात पदों के लिए नए पदाधिकारियों का चयन करेंगे। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए राजकुमार चंचलानी को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

निर्वाचन अधिकारी राजकुमार चंचलानी ने सोमवार को विस्तृत कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और 2 सदस्य समेत कुल सात पदों के लिए मतदान कराया जाएगा।

चुनावी कार्यक्रम इस प्रकार होगा:

  • 3 सितंबर शाम 4 बजे तक – मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि।
  • 4 सितंबर – दावा-आपत्तियों का निराकरण।
  • 5 से 8 सितंबर – नामांकन पत्रों की बिक्री।
  • 9 सितंबर – नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि।
  • 10 सितंबर – नाम वापसी की अंतिम तिथि।
  • 11 सितंबर – नामांकन पत्रों की जांच, प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन और चुनाव चिन्ह का आबंटन।
  • 17 सितंबर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक – मतदान।
  • 17 सितंबर शाम 5.30 बजे – मतगणना और परिणाम की घोषणा।

मंत्रालयीन कर्मचारी संघ का यह चुनाव संगठन की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए अहम माना जा रहा है, जिसमें मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारी सक्रिय भूमिका निभाने जा रहे हैं।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!