मध्यप्रदेश

79वां स्वतंत्रता दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास में फहराया तिरंगा, उत्कृष्ट सेवाओं पर कर्मचारियों को करेंगे सम्मानित

भोपाल (शिखर दर्शन) // 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सचिवालय एवं निवास कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों और निवास के समस्त स्टाफ को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सुरक्षा में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित करने के लिए प्रमाण पत्र और पुरस्कार देने की घोषणा भी की।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमें आजादी के लिए चुकाई गई कीमत को कभी नहीं भूलना चाहिए। देश के वीर सपूतों ने अपने बलिदान से हमें स्वतंत्रता दिलाई है। उन्होंने कामना की कि भारत पर कभी किसी की बुरी नजर न लगे। उन्होंने कहा कि यह भारत के गौरव और प्रगति का समय है, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अगला कार्यकाल भी पूरी सक्षमता और सौम्यता के साथ सफलतापूर्वक निर्वहन होगा।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!