CG में रफ्तार का कहर: बाइक अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, 2 युवकों की मौके पर मौत
लोखान मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत
कवर्धा ( शिखर दर्शन ) // जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोखान मोड़ में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का मंजर इतना भयावह था कि देखने वालों की रूह कांप उठी।
जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान दांगुराम और रामधारी के रूप में हुई है। दोनों युवक भेलकी गांव से बाइक पर सवार होकर तेज रफ्तार में ब्लॉक मुख्यालय पंडरिया की ओर जा रहे थे। रास्ते में लोखान मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही कुकदूर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
