रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ में उमस भरी गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, अगले तीन दिन भारी बारिश के आसार

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से बारिश थमने और तापमान बढ़ने के कारण उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। हालांकि अब मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है, जिससे उमस और गर्मी से राहत मिलेगी। इसका सबसे ज्यादा असर दक्षिणी छत्तीसगढ़ में देखने को मिल सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से बुधवार को बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य क्षेत्र में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इस सिस्टम के सक्रिय होने से राज्य में वर्षा गतिविधियों में तेजी आएगी। अगले तीन दिनों तक अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और दक्षिणी क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

सोमवार को राजधानी रायपुर के मौसम में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। दिनभर चिपचिपाहट भरी गर्मी बनी रही और अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य में सर्वाधिक वर्षा कुसमी में 60 मिमी दर्ज की गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!