रायपुर संभाग

राज्य पुलिस सेवा के वरिष्ठ अफसरों को मिला प्रमोशन का तोहफा: प्रवर श्रेणी वेतनमान पदों को कैबिनेट की मंजूरी

रायपुर (शिखर दर्शन) // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 12 जुलाई को आयोजित राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा से जुड़े अफसरों के लिए एक अहम निर्णय लिया गया। बैठक में राज्य पुलिस सेवा के वरिष्ठ अफसरों को प्रवर श्रेणी वेतनमान देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।

इस फैसले से उन अफसरों को बड़ा लाभ मिलेगा जो वर्ष 2005 से 2009 बैच तक के हैं और लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे थे। अब ये अधिकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) या बटालियन में कमांडेंट जैसे महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त हो सकेंगे। कैबिनेट द्वारा प्रवर श्रेणी वेतनमान के “साख्येतर पदों” का सृजन किया गया है। इसका अर्थ है कि इन पदों के लिए अलग से कोई स्थायी पद स्वीकृत नहीं किए जाएंगे, लेकिन योग्य अधिकारियों को इसका लाभ अवश्य मिलेगा।

यह निर्णय पुलिस सेवा में वरिष्ठता, दक्षता और सेवा अनुभव के आधार पर सम्मानजनक पदोन्नति की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

प्रवर श्रेणी वेतनमान प्राप्त करने वाले पुलिस अधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. पंकज कुमार शुक्ला
  2. कीर्तन राठौर
  3. सुरेश चौबे
  4. महेश्वर नाग
  5. पूजा अग्रवाल
  6. रिचा मिश्रा
  7. तारकेश्वर पटेल
  8. जयप्रकाश बढ़ई
  9. अंशुमान सिसोदिया
  10. अर्चना झा
  11. हरीश कुमार यादव
  12. दीपमाला सैनी
  13. कश्यप रोहित कुमार झा
  14. ओमप्रकाश चंदेल
  15. रमा पटेल
  16. वर्षा मेहर
  17. अनिल कुमार सोनी
  18. प्रतिभा तिवारी
  19. लखन पटले
  20. गोपीचंद मेश्राम
  21. उमेश कश्यप
  22. अनंत साहू
  23. राजेंद्र जायसवाल
  24. अभिषेक वर्मा
  25. दौलतराम पोर्ते
  26. उनैजा खातून अंसारी
  27. प्रज्ञा मेश्राम
  28. मोनिका ठाकुर
  29. संगीता पीटर्स
  30. संतोष कुमार बोरकर
  31. संजय कुमार महादेवा
  32. मुकेश ठाकुर
  33. मधुलिका सिंह
  34. अमृता सोरी
  35. संजय कुमार ध्रुव

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!