बिलासपुर संभाग
Train Cancelled : झारसुगुड़ा यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, 15 ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का बदला गया मार्ग
🚆 ट्रेनों का रूट बदला, कई सेवाएं रद्द और विलंबित: झारसुगुड़ा यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य से यात्री परेशान
बिलासपुर // (शिखर दर्शन) // दक्षिण पूर्व रेलवे के झारसुगुड़ा यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य के चलते यात्रियों को एक बार फिर भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। यार्ड के आधुनिकीकरण कार्य के लिए 16 अगस्त से 8 सितंबर तक 24 दिनों का प्री-एनआई ब्लॉक और 9 सितंबर को 6 घंटे का पूर्ण ब्लॉक घोषित किया गया है। इसके साथ ही 10 सितंबर को पोस्ट-एनआई कार्य किया जाएगा। इस तकनीकी कार्य के चलते कई ट्रेनें रद्द, कई का रूट बदला गया है और कई ट्रेनें देरी से चलेंगी।
❌ ये ट्रेनें रद्द रहेंगी:
- 18109/18110 टाटा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस-टाटा एक्सप्रेस
👉 19-21 अगस्त, 24 अगस्त से 2 सितंबर और 5-10 सितंबर तक रद्द - 17007/17008 चर्लापल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस
👉 26 अगस्त से 9 सितंबर तक (17007), 29 अगस्त और 12 सितंबर (17008) को रद्द - 17005/17006 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस
👉 17005 – 28 अगस्त, 17006 – 31 अगस्त को रद्द - 07051/07052 चर्लापल्ली-रक्सौल एक्सप्रेस
👉 07051 – 30 अगस्त, 07052 – 2 सितंबर को रद्द - 07005/07006 चर्लापल्ली-रक्सौल एक्सप्रेस
👉 07005 – 1 सितंबर, 07006 – 4 सितंबर को रद्द - 12767/12768 नांदेड़-संतरागाछी एक्सप्रेस
👉 12767 – 8 सितंबर, 12768 – 10 सितंबर को रद्द - 13425/13426 मालदाटाउन-सूरत एक्सप्रेस
👉 13425 – 6 सितंबर, 13426 – 8 सितंबर को रद्द - 20821/20822 पुणे-संतरागाछी एक्सप्रेस
👉 20822 – 6 सितंबर, 20821 – 8 सितंबर को रद्द
🔁 बदला गया रूट:
- पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस (18477)
👉 23, 25, 27, 29, 31 अगस्त और 8 सितंबर को कट्टक, संबलपुर सिटी, झारसुगुड़ा रोड, ईब होकर चलेगी। - ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस (18478)
👉 26, 28, 30 अगस्त, 1, 8 और 9 सितंबर को ईब, झारसुगुड़ा रोड, संबलपुर सिटी, कट्टक के रास्ते चलेगी।
🚫 आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें:
- 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस
👉 23, 25 अगस्त से 1, 8 और 9 सितंबर तक राउरकेला से दुर्ग के बीच रद्द - 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस
👉 24, 26 अगस्त और 2, 9, 10 सितंबर को दुर्ग से राउरकेला के बीच रद्द
⌛ देरी से चलने वाली ट्रेनें:
- 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस
👉 पटना से 3 घंटे देरी से रवाना होगी - 12262 हावड़ा-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस
👉 26 अगस्त, 1 और 8 सितंबर को हावड़ा से 5 घंटे देर से चलेगी - 12261 छत्रपति शिवाजी टर्मिनस-हावड़ा
👉 26, 28 अगस्त और 9 सितंबर को 6 घंटे की देरी से रवाना - 12222 हावड़ा-पुणे एक्सप्रेस
👉 28 और 30 अगस्त को 5 घंटे विलंब से चलेगी - 12812 हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस
👉 30 अगस्त को 3 घंटे की देरी से हटिया से रवाना - 12221 पुणे-हावड़ा एक्सप्रेस
👉 30 अगस्त, 1 और 8 सितंबर को पुणे से 6 घंटे विलंब से चलेगी - 13426 सूरत-मालदाटाउन एक्सप्रेस
👉 1 सितंबर को सूरत से 6 घंटे देरी से रवाना होगी
ℹ️ यात्रियों से अपील:
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की स्थिति रेलवे की वेबसाइट, हेल्पलाइन, या स्टेशन से संपर्क कर अवश्य जांच लें ताकि असुविधा से बचा जा सके।



