मंत्रिमंडल में किसको मिलेगी जगह… ? क्या जल्द उठेगा पर्दा… ? या फिर CG के नवरत्न की तरह… MP में भी दिखेगा युवाओ वा महिलाओं का जोर… ?
भोपाल(शिखर दर्शन) मध्यप्रदेश विधानसभा में किसको कहा और कैसी जगह मिलेगी इस बात को ले कर अब पूरी तरह से पर्दा उठने ही वाला है । आने वाली 23 एवम 24 दिसंबर के करीब मंत्रीमंडल का सस्पेंस शायद पूरी तरह खत्म होने वाला है । यहां भी छत्तीसगढ़ के तर्ज पर ही चौंकाने वाले नाम आ सकते है । दरअसल छत्तीसगढ़ में नव में से पांच विधायक ऐसे है जो पहली बार मंत्री बने है । इधर मध्यप्रदेश में भी नए चेहरों को ले कर चर्चा जोरों पर है राजधानी से ही तीन नमो को लेकर राजनैतिक गलियारों में सरगर्मी तेज है । इसमें रामेश्वर शर्मा , विष्णु खत्री और कृष्ण गौर का नाम शामिल है।
राजनैतिक जानकारों के हिसाब से हिंदी प्रदेशों को लेकर बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व लगभग गुप्त रणनीति के तहत नवाचार से परपूर्ण निर्णय ले रहे है । फिर चाहे विधानसभा टिकट वितरण की बात हो या फिर जातिगत अथवा क्षेत्रगत समीकरणों को साधने की बात हो । जो भी हो छत्तीसगढ़ का फार्मूला मध्यप्रदेश में देखने को मिल सकता है । इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री सत्येन्द्र जैन का भी कहना है की छत्तीसगढ़ के नवरत्न की तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी युवाओ एवम महिलाओं का जोर मंत्रीमंडल में दिखाई देगा ।
