मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही…45 लाख की शराब के साथ 200 लीटर कच्ची शराब किया बरामद , टीम के पहुंचते ही सभी आरोपी मौके से फरार !

ग्वालियर (शिकार दर्शन )//जिले के आबकारी विभाग ने शहर में बड़ी कार्यवाही की है । आबकारी अमले ने करीब 45 लाख 60 हजार की शराब पकड़ी है । शहर के डभरा और भीतरवारा के साथ ही मोहनगढ़ , मियापुर और गोहिंदा इलाके में आबकारी विभाग की टीम ने दबिश दी । कार्यवाही के दौरान करीब 45 लाख की शराब के साथ भारी मात्रा में कच्ची शराब जप्त की गई । आबकारी विभाग को मुकबिर से शराब के अवैध निर्माण की सूचना मिलने पर यह कार्यवाही की गई । उक्त कार्यवाही में सहायक आबकारी आयुक्त संदीप शर्मा एवम प्रभारी मनीष दिवेदी के नेतृत्व में की गई ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!