हाईकोर्ट ने फांसी की सजा को बदला आजीवन कारावास में , तीन सगे भाइयों का मामला
जबलपुर ( शिखर दर्शन )//मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने दोहरे हत्त्याकांड के मामले में तीन सगे भाइयों की फांसी की सजा को उम्र कैद में तब्दील किया है ।अब अंतिम सांस तक तीनों भाई जेल में बंद रहेंगे। तीनों भाइयों ने मामूली विवाद में एक दंपत्ति की हत्या कर दी थी । जिसके बाद जिला न्यायालय ने तीनों को फांसी की सुनाई थी।
हाईकोर्ट ने दोहरे हत्याकांड मामले में जबलपुर निवासी तीन भाइयों विनय कुशवाहा , राजा कुशवाहा और रवि कुशवाहा को जिला न्यायालय से मिली फांसी की सजा को अंतिम सांस तक उम्र कैद में बदल दिया है । कोर्ट ने आरोपियों की आयु और उनमें सुधार वा पुनर्वास की संभावना को देखते हुए यह आदेश पारित किया है ।
मामला जबलपुर के गोरखपुर थाना क्षेत्र का है जहा ढाई साल पहले नाली के मामूली विवाद को ले कर दंपत्ति की हत्या कर दी गई थी । अभियोजन अधिकारी के अनुसार गोलू कुशवाहा का पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार विनय कुशवाहा से नाली के पानी की निकासी को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था ।
बताया जा रहा है की 14 जून 2021 को गोलू अपने घर में खाना खा रहा था उसी समय आरोपी विनय कुशवाहा,राजा कुशवाहा और रवि कुशवाहा बाउंड्री कूद कर उसके घर में घुस गए और गोलू वा उसकी पत्नी के ऊपर चाकू से हमला कर दिया साथ ही उनके बेटे प्रतीक पर भी चाकू से हमला किया जिससे प्रतीक के घायल होने के साथ ही उसके माता पिता की मौके पर ही मौत हो गई थी ।
