मध्यप्रदेश
राजधानी में तेज रफ्तार का कहर…. स्कूटी सवार दो युवकों को मारी टक्कर एक की मौके पर ही हुई मौत , दूसरा गंभीर रूप से घायल !
भोपाल (शिखर दर्शन) मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला । जहां स्कूटी सवार दो युवकों को एक तेज रफ्तार कार को जोरदार टक्कर मार दी । इस घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार या घटना थाना कोलार क्षेत्र की बताई जा रही है । जानकारी के अनुसार गुरुवार रात नयापुरा के पास सड़क पर चल रहे स्कूटी सवार दो युवकों को एक तेज रफ्तार करने जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी भयानक थी की स्कूटी के परखच्चे उड़ गए । इस घटना से स्कूटी सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है । जिसे उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है
