बिलासपुर संभाग

अनुपस्थित मिले शिक्षक-शिक्षिकाएं, तीन शालाएं पाई गईं बंद: बिल्हा-मस्तुरी क्षेत्र में डीईओ ने की औचक जांच, स्पष्टीकरण का आदेश

बिलासपुर (शिखर दर्शन) // कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी अनिल तिवारी ने शुक्रवार को बिल्हा एवं मस्तुरी ब्लॉक अंतर्गत शासकीय विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

निरीक्षण के दौरान शासकीय हाईस्कूल फरहदा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला गतौरा एवं शासकीय बालक प्राथमिक शाला गतौरा बंद पाई गईं। इन संस्थानों में पदस्थ प्राचार्य, प्रधान पाठक सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं सभी अनुपस्थित मिले, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं शिक्षकों को तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश जारी किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं हुआ, तो एक कार्य दिवस का वेतन रोका जाएगा तथा उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।

डीईओ तिवारी ने कहा कि शालाओं की नियमित मॉनिटरिंग जारी रहेगी और छात्रों की पढ़ाई में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन का यह सख्त रुख शिक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!