मध्यप्रदेश

उज्जैन में केदार कश्यप ने किए महाकालेश्वर के दर्शन, बोले – यहां की दिव्यता अद्भुत

नंदी हाल में लगाई ध्यान मुद्रा, प्रदेश और देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना — प्रधानमंत्री मोदी और एमपी सरकार की सराहना

विशेष संवाददाता छमू गुरु की रिपोर्ट:

उज्जैन (शिखर दर्शन) // छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप मंगलवार को बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। नंदी हाल में बैठकर ध्यान मुद्रा में साधना करते हुए उन्होंने परंपरागत विधियों से पूजन-अर्चन किया।

मंत्री कश्यप ने भगवान महाकालेश्वर से छत्तीसगढ़ सहित समूचे देशवासियों के लिए सुख-समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। दर्शन पश्चात उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और व्यवस्थाओं की सराहना की।

उज्जैन का कायाकल्प हुआ है — मंत्री कश्यप

मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री केदार कश्यप ने कहा, “ऐतिहासिक नगरी उज्जैन में बाबा महाकाल का दर्शन करने का सौभाग्य मिला। यह अनुभव अविस्मरणीय और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरने वाला रहा। निश्चित ही यह स्थान हम सबकी आस्था का केंद्र है।”

उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी सराहना करते हुए कहा कि, “महाकाल लोक और उज्जैन का जैसा कायाकल्प हुआ है, वह अद्भुत है। प्रधानमंत्री मोदी सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए जिस समर्पण से कार्य कर रहे हैं, उससे न केवल हमारी आस्था सशक्त हुई है, बल्कि भारत की प्रतिष्ठा भी वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों पर पहुंची है।”

मंत्री ने अंत में ‘जय श्री महाकाल’ के उद्घोष के साथ सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!