बिलासपुर संभाग

पीएम मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे की तैयारी जोरों पर, सीएम के सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

बिलासपुर// रायपुर (शिखर दर्शन) // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 30 मार्च को बिलासपुर जिले के बोदरी तहसील के ग्राम मोहभठ्ठा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी तैयारियों को 25 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि सभा में शामिल होने वाले लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो।

मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद ने कहा कि प्रधानमंत्री की यह जनसभा राज्यभर के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, और बड़ी संख्या में लोग बिलासपुर पहुंचेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जनसुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने मुख्य मंच, हेलीपेड, ग्रीन रूम, सांस्कृतिक मंच, हितग्राहियों और अतिथियों की बैठक व्यवस्था सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही, सभास्थल के समीप बनाए गए पार्किंग स्थलों की व्यवस्था का भी निरीक्षण कर वहां आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री की आमसभा के लिए मोहभठ्ठा में 55 एकड़ में विशाल सभा स्थल तैयार किया जा रहा है। इसके समीप तीन हेलीपेड और नौ पार्किंग स्थल बनाए जा रहे हैं, जिससे सभा में शामिल होने वाले लोगों को सुगमता रहे। प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों द्वारा सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!