बिलासपुर संभाग

रिश्वत मांगने वाले शिक्षा अधिकारी और क्लर्क पर बड़ी कार्रवाई, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

बिलासपुर (शिखर दर्शन) // रिश्वत मांगने के आरोप में शिक्षा विभाग के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और क्लर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर दोनों अधिकारियों को हटाने के आदेश दिए गए हैं। मामला महिला सहायक शिक्षिका नीलम भारद्वाज की शिकायत से जुड़ा है, जिन्होंने अपने दिवंगत पति के उपार्जित वेतन की अदायगी में अनियमितता की शिकायत की थी।

शिक्षिका से मांगी गई रिश्वत, कलेक्टर तक पहुंची शिकायत

नीलम भारद्वाज ने जन दर्शन में कलेक्टर अवनीश शरण को बताया कि उनके पति, स्व. पुष्कर भारद्वाज, शिक्षा विभाग में कार्यरत थे। उनके निधन के बाद विभाग द्वारा उनके बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा था। जब उन्होंने इसकी प्रक्रिया शुरू की, तो ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और क्लर्क द्वारा उनसे रिश्वत मांगी गई।

कार्रवाई में दो अधिकारियों पर गिरी गाज

शिकायत के आधार पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी को हटाने के आदेश दिए गए। साथ ही, रिश्वत मांगने वाले क्लर्क को भी एकलव्य पोर्टल के तहत सूचीबद्ध कर दिया गया है, जिससे उनकी विभागीय गतिविधियों पर रोक लग गई है।

आर्थिक अनियमितता का मामला, 1.24 लाख की मांग

मामले की जांच में सामने आया कि शिक्षिका से करीब 1.24 लाख रुपये की मांग की गई थी। इस गंभीर आरोप को देखते हुए कलेक्टर ने इसे प्राथमिकता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पद से हटाने का निर्देश दिया।

विभागीय जांच के आदेश, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

कलेक्टर ने इस प्रकरण में विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं। यदि जांच में दोष सिद्ध होता है, तो संबंधित अधिकारियों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रशासन की सख्त नीति को उजागर किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!