Blog

नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर भगाया, दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर (शिखर दर्शन) // सीपत थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सीपत थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के लापता होने की शिकायत पर पुलिस ने धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने 9 मार्च को बाम्हू में रहने वाले आरोपी शुभम साहू के कब्जे से नाबालिग को बरामद किया।

पूछताछ में पता चला कि आरोपी शुभम साहू ने नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर भगाया और उसके साथ शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 87, 64 और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!