बिलासपुर संभाग

बलात्कार के बाद लगातार बदल रहा था ठिकाना, पुलिस ने यहां से दबोचा – पीड़िता की शिकायत पर हुई कार्रवाई

शादी का झांसा देकर करता रहा शोषण, फरारी काट रहे आरोपी को पुलिस ने दबोचा

बिलासपुर (शिखर दर्शन) // शादी का झांसा देकर युवती से दैहिक शोषण करने के बाद फरार हुए आरोपी को पुलिस ने लगातार पीछा कर रायगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कानून से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था, लेकिन साइबर टीम की मदद से पुलिस ने उसे ट्रैक कर दबोच लिया।

ठिकाने बदलकर बचता रहा, पर पुलिस के शिकंजे से नहीं बच सका
सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर 2025 को पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। युवती ने बताया कि धर्नुजय यादव नामक युवक ने शादी का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण किया। जब उसने शादी का दबाव डाला, तो आरोपी अचानक फरार हो गया और मोबाइल भी बंद कर लिया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने लगातार आरोपी का पीछा किया, लेकिन वह बार-बार ठिकाने बदलकर बच निकलता रहा।

रायगढ़ में मिला सुराग, दबिश देकर पकड़ा गया आरोपी
पुलिस को लगातार जांच के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी रायगढ़ में छिपा हुआ है। एक मार्च को मिली इस सूचना पर टीम ने दबिश दी और धर्नुजय यादव को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने बलात्कार का अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!