दिल्ली में आतंकी गिरफ्तार: शॉल की आड़ में चला रहा था आतंकी फंडिंग नेटवर्क, कश्मीर ले गई पुलिस 🚔🔍

दिल्ली (शिखर दर्शन) // जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकी फंडिंग के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दिल्ली के निजामुद्दीन से एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आतंकी परवेज अहमद खान उर्फ पीके उर्फ शेख तजामुल इस्लाम उर्फ खालिद है, जो घाटी में लश्कर-ए-तैयबा (TRF) और हिज्ब-उल-मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठनों के वित्तीय नेटवर्क को संभाल रहा था।
विदेश भागने की फिराक में था आतंकी ✈️🚨
जानकारी के मुताबिक, परवेज पिछले 12 दिनों से दिल्ली के ‘द फ़ज़र रेजीडेंसी’ होटल में छिपा हुआ था। जम्मू-कश्मीर पुलिस और दिल्ली पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में 26 फरवरी की रात उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि परवेज आतंकी गतिविधियों के लिए फंडिंग करता था और नियंत्रण रेखा (LoC) पार बैठे आतंकियों से सीधा संपर्क में था।
कई देशों से हो रही थी आतंकी फंडिंग 💰🌍
पुलिस की जांच में सामने आया कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और आतंकी संगठनों ने दुबई, ओमान, सऊदी अरब, तुर्किये और यूरोपीय देशों के जरिए घाटी में फंडिंग का नेटवर्क तैयार किया था। इस नेटवर्क के ज़रिए कश्मीर में सक्रिय आतंकियों को पैसे और अन्य संसाधन पहुंचाए जाते थे।
अचानक श्रीनगर से गायब हो गया था परवेज 🏃♂️🔎
श्रीनगर की फारूक कॉलोनी, बेमिना का रहने वाला परवेज, पुलिस के रडार पर आने के बाद अचानक गायब हो गया। उसने अपने परिजनों से भी फोन पर संपर्क तोड़ लिया था। जम्मू-कश्मीर पुलिस की सीआईके (Counter Intelligence Kashmir) टीम ने उसे ट्रैक किया और कोर्ट से वारंट जारी करवाकर दबोच लिया।
पूछताछ जारी, और गिरफ्तारियां संभव 🤔⚖️
फिलहाल परवेज को ट्रांजिट रिमांड पर कश्मीर ले जाया गया है, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस को शक है कि इस नेटवर्क में और भी लोग शामिल हैं, जिनकी तलाश जारी है। इस गिरफ्तारी को आतंकवाद के वित्तीय तंत्र पर एक बड़ी चोट माना जा रहा है।
