बिलासपुर संभाग

श्री हनुमंत कथा एवं लोक मंगल दिव्य दरबार का भावपूर्ण समापन , भक्ति भाव से अभिभूत हुए श्रद्धालु….

बिलासपुर (शिखर दर्शन) // शहर के लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में आयोजित श्री हनुमंत कथा एवं लोक मंगल दिव्य दरबार का आयोजन 16 से 18 फरवरी 2025 तक श्रद्धा और भक्ति के अद्भुत वातावरण में संपन्न हुआ।

इस तीन दिवसीय आयोजन में श्रद्धालुओं ने श्री हनुमंत कथा के दिव्य प्रसंगों का रसास्वादन किया और दिव्य दरबार में अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त किया।

आयोजन के अंतिम दिन, 18 फरवरी को, कथा समापन के साथ भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं की विशाल उपस्थिति में पं. श्री आचार्य आदर्श कृष्ण शास्त्री जी महाराज का विशेष सम्मान किया गया।

महाराज जी ने अपनी मधुर वाणी से हनुमंत कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति, सेवा और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उनके प्रवचनों से श्रोता भावविभोर हो गए और आयोजन स्थल “जय श्री राम” एवं “बजरंग बली की जय” के उद्घोषों से गूंज उठा।

समापन अवसर पर आयोजन समिति के सभी सदस्यों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्रद्धालुओं ने कथा पूर्ण होने के पश्चात प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन के लिए समिति के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस भव्य आयोजन ने बिलासपुर में अध्यात्म और भक्ति का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया, जहां श्रद्धालुओं ने भक्ति के साथ कथा का आनंद लिया और दिव्य दरबार में अपने प्रश्नों का समाधान प्राप्त किया। समापन समारोह में श्रद्धालुओं ने महाराज जी से पुनः इसी तरह के आयोजन की प्रार्थना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!